
श्री रामचरितमानस पूजन अखंड रामायण सुन्दरकाण्ड
रामायण में भगवान श्री राम का गुणगान और वृतांत कहा गया है। जिस घर में रामायण को सम्मान के साथ रखा और पूजा जाता है वहां पर किसी प्रकार का कोई अभाव नहीं रहता है। इस कलयुग के समय में राम नाम का जाप बहुत लाभकारी और चमत्कारिक माना जाता है। रामायण का नित्य पाठ करने से मानसिक शांति प्राप्त होती है। जहां पर रामायण रखी होती है वहां प्रभु श्री राम की कृपा सदैव बनी रहती है। रामायण की हर एक चौपाई आपको किसी न किसी प्रकार से लाभ पहुंचाती है। रामायण की चौपाई कई मंत्रो के जाप के बराबर फल प्रदान करती हैं। रामायण हमें जीवन जीने का सही मार्ग समझाती है। जानते हैं रामायण पढ़ने और घर में रखने के लाभ…
रामायण पाठ करने होने वाले लाभ
(1) जिस घर में 1 माह में मात्र पूर्णिमा को प्रति माह रामायण का पाठ होता है ,उस घर में अकाल मृत्यु नहीं होती है।
(2) जिस घर में श्री रामचरितमानस रखी होती है वहां कभी भूत, पिशाच, प्रेतों का वास नहीं होता है।
(3) जिस भी घर में रामचरितमानस या रामायण के पास संध्या के समय गाय के देसी घी का दीपक जलाया जाता है ,उस घर में अन्न की कभी कमी नहीं होती है।
(4) जिस-जिस घर में श्री रामायण या रामचरितमानस के पास सुबह और शाम गौ माता के घी का दिया हमेशा जलाया जाता है ,उस घर में नकारात्मक शक्ति नष्ट हो जाती है और आरोग्य बढ़ता है बीमारियां कम होती हैं।
(5) जिस घर में श्री रामचरितमानस की शाम के समय देशी गाय के घी का दीपक जलाकर श्री रामचरितमानस की आरती प्रतिदिन होती है उस घर पर श्रीराम जी की कृपा सदैव रहती है ,और घर में शांति का वातावरण रहता है।प्रभु की कृपा रहती है।
(6) जिस किसी घर में प्रति सप्ताह रामयण का पाठ होता है उस घर पर श्रीराम जी व माता सीता जी की कृपा सदैव रहती है। उस घर में बच्चों की वृद्धि होती है।
(7) जिस घर में प्रतिदिन रामायण का पाठ होता है। उस घर पर भगवान शिव, श्रीराम जी, सीता जी, श्री हनुमानजी, शनिदेव, नव ग्रह, 33 कोटि ( प्रकार) के देवी देवताओं की सदैव कृपा रहती है।
(8) अगर कोई गरीब परिवार रामचरितमानस का पाठ करता है तो उस घर से दरिद्रता भाग जाती है, और उस परिवार का यश बढ़ने लगता है,
(9) जिस किसी घर में रामचरितमानस का पाठ होता है हमेशा उस घर पर साक्षात माता लक्ष्मी जी की कृपा सदैव बनी रहती है।
(10) रामचरितमानस के पाठ करने से बच्चों को कभी भय नहीे लगता है।
(11) भूत , प्रेत , पिशाच वहां प्रवेश नहीं कर सकते हैं । वह घर सुख, शान्ति, समृद्धि, धन, अन्न, संतान, मित्र, पड़ोसी, रिश्तेदारों आदि से परिपूर्ण होता है।
(12) रामायण की एक एक चौपाई लाखों मंत्रो के बराबर है ,और हर चौपाई कुछ न कुछ देने वाली है।